◆ मारियाना गर्त (Mariana Trench) विश्व का एक प्रमुख और सबसे  गहरी महासागरीय खाई हैं। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में  फिलीपींस के पूर्व में स्थित है।


◆ यदि इसकी गहराई की तुलना के लिए माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाला जाए तो उस पर्वत की चोटी भी समुद्रतल से 1.6 किलोमीटर पानी के नीचे होगी।

◆मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किमी लम्बा और 69 किमी  चौड़ा है। गर्त की अधिकतम गहराई इसके दक्षिणी भाग में एक छोटी घाटी है जो चेलेंजर डीप (Challenger Deep) कहलाती है और समुद्रतल से लगभग 10,994 मीटर (36,070 फ़ुट, लगभग 11 km) नीचे है।


◆ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को हजारो लोग सर कर चुके है, लेकिन मारियाना गर्त की गहराई में आज तक तीन लोग ही जा पाए है।

◆ मारियाना गर्त के निर्माण का प्रमुख कारण पृथ्वी की प्लेटो की  गति बताया जाता है।



◆मारियाना गर्त की गहराई में पानी का दबाव सतह से 1000 गुना ज्यादा होता है जो मानव शरीर नही झेल सकता।

◆ इसकी गहराई इतनी है की सूरज की रोशनी भी वहाँ  तक नहीं पहोच सकती।