◆ त्रिस्तान दा कुन्हा इंसानी बस्ती से दुनिया सबसे  दूर  द्वीप है जहा पर इंसानी बस्ती रहती है। बाकी जमीनी दुनिया से वो इतने दूर है कि इनके  सबसे नजदीक इंसानो की बात की जाये तो वो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रह रहे अवकाशयात्री  है।


◆इस द्वीप पे लगभग 244  लोग रहते है।
त्रिस्तान का औसत व्यास 12kms  और लगभग 40 किमी की परिधि है ।त्रिस्तान दा कुन्हा दक्षिण अटलांटिक सागर में स्थित हैै। ये द्विप United Kindom (UK)  द्वारा  शाशित है।
◆इस द्वीप से दुनिया की सबसे नजदीक इंसानी बस्ती वाली जगह 
★ सेंट हेलेना:  (2430 km)
★ साउथ  अफ्रीका: (2816 km)
★ साउथ अमेरिका:  (3360 km) दूर है।




◆ दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप्टाउन तक आने जाने के लिए प्रत्येक वर्ष केपटाउन से त्रिस्तान दा कुन्हा तक 9  यात्राएं करने के लिए तीन जहाज चलते हैं।

केपटाउन से त्रिस्तान दा कुन्हा पहोचने के लिए आम तौर पे 5-6 दिन लगते है।

◆ इस द्वीप की खोज 1506 में की गई थी साल 1810 के बाद यहाँ पे बाहर से लोग आकर बसने लग ।1816 में ब्रिटिशरो ने इस द्वीप पे कब्जा कर लिया था।
लेकिन 1961-63 के बीच में यहाँ पर ज्वालामुखी विस्फोट होने के कारण इस द्वीप को पूरी तरह से खाली कर दिया गया था ।


1963 के बाद धीरे धीरे  यहाँ लोग पुनः स्थायी होने लगे।
◆इनकी भाषा इंग्लिश है।