बरमूडा ट्रायंगल का क्या है रहस्य

◆ दुनिया कई रहस्यो से भरी हुई  है।  इसमें से एक है अटलांटिक महासागर का बरमूडा ट्रायंगल।


◆ बरमूडा ट्रायंगल (Bermuda Triangle) दुनिया के लिए रहस्य  बना हुआ है और अब तक वहा से गुजरने वाले कई समुद्री जहाज के अलावा कई हवाई जहाज भी गायब हो चुके हैं, कई लोग रहस्यमयी ताकतो को जहाज गायब होने के पीछे  जिम्मेदार  बताते हैं।

◆ बरमूडा ट्रायंगल अमेरिका के फ्लोरिडा, प्यूर्टोरिको और बरमूडा तीनों को जोड़ने वाला एक ट्रायंगल यानी त्रिकोण है।
लेकिन दुनिया के नक्शे में बरमूडा ट्रायंगल का कोई स्थान नही दर्शाया  जाता।

◆ "बरमूडा ट्रायंगल" शब्द  1964 तक उपयोग में नहीं आया था। यह सबसे पहली बार विन्सेंट गद्दीस द्वारा लुगदी पत्रिका के लेख में छपा, जिसने एक त्रिकोणीय क्षेत्र का वर्णन करने के लिए बरमूडा ट्रायंगल शब्द का उपयोग किया और कहा की "जिसने सैकड़ों जहाजों और विमानों को नष्ट कर दिया है और उसका कुछ पता नही चला।


  इसके बाद  बरमूडा ट्रायंगल पूरी दुनिया में बहु चर्चित विषय बन गया और आज तक इसके रहस्य को जान ने के लिए शोधकर्ता प्रयास कर रहे है।

◆ दुनियाभर के साइंटिस्ट  बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य पे  के पीछे के कई कारण दिये लेकिन  कभी भी सभी तथ्य साबित नहीं हो पाए


◆ कई लोग इसके पीछे कुछ अज्ञात शक्तियों को जिम्मेदार बताते है, तो कुछ शोधकर्ता इसके पीछे वायुमंडलीय  असर  को जिम्मेदार बताते है।


◆ये बात भी सही है कि बरमूडा ट्रायंगल  की जगह बहूत तेज हवाएं चलती है और तूफान भी आम तौर पे सक्रिय होता है जिसके आगे बडे से बड़े जहाज असंतुलित हो जाते है कुछ साइंटिस्ट इस थियरी को सच बताते है।
◆ लेकिन अभी तक इसके पीछे का  कोई भी ठोस  सबूत नहीं मिल पाया है।